Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेपरलेस रजिस्ट्री में बड़ा फर्जीवाड़ा, 50 करोड़ की जमीन कौड़ियों में बिकी

सोनीपत। प्रदेश में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री योजना के बावजूद पहला बड़ा जमीन घोटाला सामने आ गया है। सोनीपत जिले की गन्नौर तहसील में करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की साढ़े चार एकड़ जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मात्र 6.16 करोड़ रुपये में बेच दी गई, जबकि दिल्ली निवासी असली मालिक को इसकी भनक तक नहीं लगी।

मामला तब उजागर हुआ जब जमीन की देखरेख करने वाले व्यक्ति को 10 जनवरी को फर्जी रजिस्ट्री की सूचना मिली। जांच में सामने आया कि नसीरपुर बांगर निवासी प्रमोद कुमार ने दिल्ली की फर्म सपाज एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड का जाली अथॉरिटी लेटर तैयार कर खुद को जमीन का अधिकृत मालिक बताया और जींद के पिल्लूखेड़ा निवासी बलबीर सिंह के नाम जमीन रजिस्टर्ड करा दी। इस रजिस्ट्री में विक्रेता, खरीदार, गवाह, नंबरदार और डीड राइटर सभी ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि रजिस्ट्री करने वाले नायब तहसीलदार ने दस्तावेजों में मौजूद कई स्पष्ट खामियों को नजरअंदाज करते हुए रजिस्ट्री को मंजूरी दे दी। बाद में सामने आया कि खरीदार के आधार और पैन कार्ड में जन्मतिथि अलग-अलग है, गवाहों के मोबाइल नंबर लगभग समान हैं और नंबरदार के रिकॉर्ड में भी गंभीर विसंगतियां हैं।

असली मालिक बिकास पाड़िया ने पुलिस और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई है और न ही विवादित रजिस्ट्री रद्द की गई है। आरोप है कि प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता के चलते मामला दबाने की कोशिश की जा रही है। राजस्व विभाग ने भी न तो जांच कमेटी बनाई और न ही जिला प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह मामला पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की निगरानी में बड़ी चूक को उजागर करता है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच का आश्वासन तो दिया है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में यह घोटाला पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.