Facebook-f Youtube X-twitter

फरीदाबाद में दुकानदार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

फरीदाबाद। फरीदाबाद के फतेहपुर बिलोच रोड पर गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दुकानदार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में 37 वर्षीय पवन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पवन सुबह अपनी दुकान के बाहर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक और एक कार वहां आकर रुकी। बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो ने अचानक पवन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमलावरों ने सिर और गर्दन पर वार किए, जिससे पवन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अपने साथ दो कुल्हाड़ियां लाए थे, जिनमें से एक कुल्हाड़ी वे मौके पर ही फेंक गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल पवन को गाड़ी के जरिए सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हमला करने वाले युवक पहले पवन की दुकान पर काम कर चुके थे। करीब 7–8 महीने पहले किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था, जो इस जानलेवा हमले की वजह बना। हमले के आरोप वेद प्रकाश, बल्ली और बलदेव नामक युवकों पर लगाए जा रहे हैं।

इस मामले में स्थानीय निवासी दयाचंद ने बताया कि हमला बेहद अचानक हुआ और आरोपी पूरी तैयारी के साथ आए थे।

वहीं, तिगांव एसीपी अशोक कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घायल का इलाज जारी है और शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - नूरपुर नगर निकाय चुनाव:आचार संहिता लागू, निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात

नूरपुर नगर निकाय चुनाव:आचार संहिता लागू, निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात

Summer express /कांगड़ा, संजीव -:नगर परिषद नूरपुर में चुनावी माहौल के बीच राज्य चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया विधिवत शुरू...
Summer Express - पीएम को आतंकवादी कहने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ धर्मशाला थाने में शिकायत

पीएम को आतंकवादी कहने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ धर्मशाला थाने में शिकायत

Summer express / राहुल चावला , धर्मशाला-: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिमाचल भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने वीरवार को धर्मशाला पुलिस थाने में खडग़े के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विश्वचक्षु ने शिकायत में कहा...
Summer Express - शिमला में भाजपा की महिला जन आक्रोश पदयात्रा, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप

शिमला में भाजपा की महिला जन आक्रोश पदयात्रा, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप

Summer express/शिमला,23 अप्रैल – हिमाचल प्रदेश की राजधानी में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने महिला जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखे हमले बोले और उसे महिलाओं के...
Summer Express - नगर निकाय चुनाव 2026: बिलासपुर में तैयारियां तेज, 80% मतदान का लक्ष्य तय

नगर निकाय चुनाव 2026: बिलासपुर में तैयारियां तेज, 80% मतदान का लक्ष्य तय

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र और अन्य चुनावी व्यवस्थाओं...
Summer Express - चैत्र मेलों से एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन की आय में बढ़ोतरी,16 लाख का राजस्व अर्जित

चैत्र मेलों से एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन की आय में बढ़ोतरी,16 लाख का राजस्व अर्जित

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिवीजन ने हाल ही में संपन्न चैत्र मास मेलों के दौरान उल्लेखनीय आय दर्ज की है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आयोजित इन मेलों के दौरान निगम ने कुल 16 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया। यह आयोजन 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चला,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.