Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चालान काटने की इतनी भी क्या जल्दी थी, नम्बर ही गलत डाल दिया

Mandi, Dharamveer-:हमीरपुर जिला पुलिस को चालान काटने की इतनी जल्दी थी कि जल्दी के चक्कर में एक डिजिट गलत डालकर सारा मामला की गड़बड़ कर दिया। कारनामा स्कूटी वाले ने किया और चालान फौजी की गाड़ी का हो गया, जोकि तीन सालों से चंडीगढ़ में खड़ी हुई है।फौजी ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाकर चालान को रद्द करवाने और कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

फोटो स्कूटी की, चालान कार का

मंडी जिला के दुदर गांव निवासी हरीश कुमार सेना में कार्यरत हैं और बीते तीन वर्षों से चंडीगढ़ में सेवाएं दे रहे हैं। हरीश की स्विफ्ट कार नम्बर एचपी 33 ई 5649 भी चंडीगढ़ में ही खड़ी है। 22 जनवरी को हरीश को चालान का मैसेज आया। हरीश ने देखा कि उसकी कार का हमीरपुर के जिला के भूम्पल में ओवरस्पीड का चालान हुआ है। चालान पर बाकायदा फोटो भी लगी थी, लेकिन यह फोटो उसकी कार की नहीं बल्कि स्कूटी की थी। फोटो में स्कूटी का नम्बर भी साफ दिखाई दे रहा है। स्कूटी का नम्बर एचपी 33 ई 5643 है जबकि पुलिस ने 5649 का चालान काटकर भेज दिया है।

चालान काटने वाले की गलती

इस पूरे मामले में चालान काटने वाले की गलती ही सामने आ रही है जिसने 5643 की जगह 5649 कर दिया। हालांकि नम्बर बदलने के कारण सामने डिटेल भी कार की आ गई थी, जिसे शायद चालान काटने वाले ने चेक ही नहीं किया और स्कूटी की फोटो लगाकर कार का ही चालान कर दिया। बहरहाल हरीश कुमार ने इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.