Facebook-f Youtube X-twitter

नाभा में हेड कांस्टेबल की सरेआम हत्या, भाई गंभीर रूप से घायल

नाभा I नाभा शहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 5–6 अज्ञात हमलावरों ने हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह की सरेआम हत्या कर दी, जबकि उनके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

मृतक अमनदीप सिंह नाभा की पुड्डा कॉलोनी के निवासी थे और पटियाला के सिविल लाइन थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने अमनदीप सिंह पर तेजधार हथियार (किरच) से अचानक हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव के दौरान उनके भाई नवदीप सिंह पर भी हमला किया गया और उनके सिर पर किरच से वार किया गया।

घटना के तुरंत बाद दोनों को नाभा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमनदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल नवदीप सिंह के सिर पर छह टांके लगाए गए हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी सौरव सभरवाल ने बताया कि पुलिस कर्मचारी अमनदीप सिंह की हत्या की गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.