Facebook-f Youtube X-twitter

कोलकाता मोमो फैक्ट्री में भीषण आग, तीन की मौत

कोलकाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर कोलकाता के आनंदपुर (नाजीराबाद) इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां स्थित एक मोमो फैक्ट्री और उससे जुड़े डेकोरेटर गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही घंटों में विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में अब तक तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई कर्मचारियों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में रविवार रात नाइट शिफ्ट का काम चल रहा था। सोमवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग की लपटें उठीं। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में मौजूद पाम ऑयल और रसोई गैस सिलेंडरों के कारण आग तेजी से फैल गई और कई धमाके भी हुए। हालात इतने गंभीर हो गए कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां और हाइड्रोलिक लैडर मौके पर तैनात हैं, लेकिन संकरी गलियों, घने धुएं और ऊंची इमारत के कारण राहत एवं बचाव कार्य में बाधाएं आ रही हैं। हादसे के 11 घंटे बाद भी आग को पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका।

इस घटना में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लापता कर्मचारी पंकज हलदार के परिजनों ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री का मुख्य गेट बाहर से बंद था। परिजनों के मुताबिक, पंकज ने सुबह करीब साढ़े तीन बजे फोन कर बताया था कि कर्मचारी दीवार तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने गेट बंद होने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। यदि लापरवाही की पुष्टि होती है तो फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल फोरेंसिक टीम और विशेष उपकरणों की मदद से मलबे में लापता कर्मचारियों की तलाश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.