Facebook-f Youtube X-twitter

नांगल चौधरी के दताल गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

नारनौल  | नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के दताल गांव के पास गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को तेंदुआ घूमते हुए देखा गया, जिससे इलाके के ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया। घटना के दौरान खेतों से गुजर रहे एक कार सवार युवक ने तेंदुए की वीडियो रिकॉर्ड कर ली। जैसे ही वाहन की लाइट तेंदुए पर पड़ी, वह तेजी से खेतों की ओर भाग गया। चालक द्वारा हॉर्न बजाने पर तेंदुआ तुरंत खेतों में कूदकर छिप गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुआ गांव की सीमा पर कई बार देखा गया है, जिससे किसान अब अकेले खेतों में जाने से बच रहे हैं और समूह में ही बाहर निकलते हैं। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने समूह बनाकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसे कहीं नहीं पाया। इस मामले में प्रशासन को सूचित कर दिया गया।

नांगल चौधरी थाना प्रभारी भगत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ विभाग को अवगत कराया गया और मौके पर टीम भेज दी गई। वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर चरण सिंह ने कहा कि रात के समय टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। दताल गांव राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है और तेंदुआ सीमा से लगे खेतों में घूमता हुआ देखा गया।

सरपंच जिले सिंह ने कहा कि ग्रामीण सुरक्षा के लिए सतर्क हैं और प्रशासन व वाइल्डलाइफ टीम लगातार निगरानी रख रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.