Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुजानपुर में पहली बार गूंजेगा भारतीय वायु सेना का पराक्रम,आसमान में दिखेंगे लड़ाकू विमानों के रोमांचक करतब

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिले के सुजानपुर में 10 मार्च को इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय वायु सेना पहली बार हिमाचल प्रदेश में एक भव्य सिविल एयर डिसप्ले का आयोजन करने जा रही है, जिसके लिए सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के ऐतिहासिक चौगान मैदान का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए रक्षा मंत्री द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है।

सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एयर शो में भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (SKAT) हिस्सा लेगी, जो अपने हैरतअंगेज और रोमांचक हवाई करतबों के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि वायु सेना के 11 लड़ाकू विमान इस शो में भाग लेंगे, जो सुजानपुर के आसमान में अद्भुत नज़ारे पेश करेंगे।

विधायक ने कहा कि वायु सेना के अधिकारियों ने चौगान मैदान और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर लिया है और इसे एयर डिसप्ले के लिए पूरी तरह उपयुक्त पाया है। होली के कुछ दिन बाद आयोजित होने वाले इस शो का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन का आनंद उठा सकें।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन को शो के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के आदेश दिए गए हैं। सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य को भी समन्वय बनाकर आवश्यक प्रबंधों का विवरण प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि हमीरपुर जिला ‘वीर भूमि’ के नाम से जाना जाता है, जहां से हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करते हैं। इस सिविल एयर डिसप्ले का मुख्य उद्देश्य आम जनता को भारतीय वायु सेना की शक्ति और उपलब्धियों से परिचित करवाना तथा विशेष रूप से स्कूली बच्चों को वायु सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।यह आयोजन सुजानपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.