शिवरात्रि से पहले नई लाइटों से जगमगाएगी छोटी काशी मंडी,हिम ऊर्जा के तहत लगेंगे 150 लाइट्स 

Mandi, Dharamveer-: छोटी काशी मंडी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर शासन प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल छोटी काशी में यह महोत्सव 16 से 22 फरवरी तक मनाया जा रहा है। शहर की सरकार के द्वारा शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर निगम मंडी की साधारण बैठक में भी इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर महापौर वीरेंद्र भट्ट और आयुक्त रोहित राठौर ने विभागीय अधिकारियों से फीडबैक ली।

 बैठक में सभी पार्षद गण व निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए महापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि 10 फरवरी से पहले हिम उर्जा के तहत शहर में नई लाइटें शहर में लगा दी जाएंगी। सदर पुलिस थाना के बाहर खड़े पुराने वाहनों को भी हटाने का निर्णय बैठक में लिया गया है और इस स्थान पर फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। टैंडर प्रक्रिया के माध्यम से होने वाले रंग-रोगन सहित अन्य कार्य भी प्रगति पर हैं, जिन्हे समयबद्ध पूर्ण कर लिया जाएगा । 

इसके अलावा मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से शहर में होने वाले अन्य विकासात्मक कार्यों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें आपदा के समय में भी शहर में निरंतर पानी की सप्लाई पहुंचाना और विद्युत लाईनों को भूमिगत करना शामिल रहा। भट्ट ने बताया कि आपदा के समय में भी शहर में पानी की आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए 4 करोड़ की लागत से जल शक्ति विभाग द्वारा प्राकृतिक जल स्त्रतों को भंडारण टैंकों से जोड़ा जाएगा। वहीं शहर में तारों के मक्कड़जाल से शहर वासियों को निजात दिलाने के लिए वर्ल्ड बैंक के माध्यम से 25 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.