Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन आरएलए फर्जीवाड़ा: एसडीएम के नाम से नकली लॉगिन उजागर

सोलन। हिमाचल प्रदेश के पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) सोलन में सामने आए ट्रकों के फर्जी पंजीकरण मामले में जांच के दौरान एक और गंभीर खुलासा हुआ है। आरोपित क्लर्क ने न केवल अपने नाम से, बल्कि एसडीएम सोलन के नाम से भी फर्जी लॉगिन आईडी तैयार कर रखी थी। इस मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन और पुलिस दोनों की जांच और तेज कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपित क्लर्क इस फर्जी आईडी के जरिए बड़े स्तर पर वाहन पंजीकरण घोटाले को अंजाम देने की तैयारी में था। आशंका जताई जा रही है कि बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को बिना किसी भौतिक सत्यापन और दस्तावेजी जांच के पंजीकृत करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एसडीएम की फर्जी आईडी का उपयोग कर किसी वाहन का पंजीकरण किया गया या नहीं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरएलए सोलन में बिना सत्यापन के फर्जी तरीके से वाहनों के पंजीकरण का मामला सामने आने के बाद एसडीएम सोलन ने अपने स्तर पर भी जांच शुरू कराई थी। इसी दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि क्लर्क ने उनके नाम से भी एक नकली लॉगिन आईडी बनाई थी। इसके बाद एसडीएम ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फर्जी आईडी के जरिए कितने वाहनों का पंजीकरण किया गया है।

इससे पहले जांच में यह भी सामने आ चुका है कि आरोपित क्लर्क ने अपने नाम से दो अलग-अलग लॉगिन आईडी तैयार कर रखी थीं, जिनका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी समानांतर रूप से जांच कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फर्जीवाड़े की पूरी कड़ी खंगाली जा रही है।

प्रशासनिक स्तर पर इस पूरे प्रकरण को गंभीर लापरवाही मानते हुए आरएलए कार्यालय की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.