Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेरोजगारी और असमानता बढ़ी, सरकार विफल: दीपेंद्र हुड्डा

रोहतक। लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र सरकार और प्रस्तावित केंद्रीय बजट 2026 को लेकर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था गंभीर दबाव में है और बीते नौ वर्षों में ऐसे नकारात्मक आर्थिक रिकॉर्ड बने हैं, जो आज़ादी के बाद 78 वर्षों में पहले कभी नहीं देखे गए।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवां बजट पेश करने जा रही हैं, लेकिन इसी अवधि में अर्थव्यवस्था कमजोर होने, रुपये के अवमूल्यन और बढ़ते व्यापार घाटे जैसे कई चिंताजनक संकेत सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच चुका है, जबकि देश का व्यापार घाटा बढ़कर 41.7 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

उन्होंने आर्थिक असमानता पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है। वर्तमान स्थिति यह है कि देश की कुल संपत्ति का लगभग 40 प्रतिशत और आय का 65 प्रतिशत हिस्सा केवल 1 प्रतिशत सबसे अमीर वर्ग के पास केंद्रित हो गया है, जो सामाजिक संतुलन के लिए घातक संकेत है।

दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में बड़े कॉर्पोरेट घरानों के करीब 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए गए, जबकि आम जनता, किसान और युवा बेरोजगारी व महंगाई से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों का एकाधिकार लगातार बढ़ रहा है और रोजगार का स्वरूप मैन्युफैक्चरिंग से वापस कृषि क्षेत्र की ओर जाना चिंताजनक है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकारों पर कुल कर्ज बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 82 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जबकि सरकारी नौकरियों में लगातार कटौती की जा रही है।

शुक्रवार को दीपेंद्र हुड्डा गांव किलोई, रुड़की, मुंगान और आसन में दादी भदा मंदिर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान रुड़की गांव के बॉक्सिंग कोच विजय हुड्डा ने सांसद को जानकारी दी कि वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी मीनाक्षी हुड्डा को अब तक राज्य सरकार की ओर से सम्मान नहीं मिला है।

इस पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के अनुरूप समान सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने श्रम संहिताओं (लेबर कोड) और श्रमिक अधिकारों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरों और किसानों के हितों की आवाज संसद से लेकर विधानसभा तक पूरी मजबूती के साथ उठाई जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.