Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम कैब ड्राइवर मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुरुग्राम। गुरुग्राम में कैब चालक सूरज की अपहरण के बाद हत्या कर टैक्सी लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है और फरार साथियों की तलाश तेज कर दी है।

सेक्टर-9 थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के बिजवासन निवासी कर्ण, बिहार के समस्तीपुर निवासी चंदन और गुरुग्राम के गढ़ी हरसरु निवासी कार्तिक के रूप में हुई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के निवासी सानू को गिरफ्तार किया जा चुका था।

पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी 27 जनवरी की रात करीब ढाई बजे सेक्टर-37 से कैब बुक कर चालक सूरज को चंदू-बुढेड़ा की ओर ले गए थे। सुल्तानपुर क्षेत्र में आरोपियों ने सुनसान जगह पर मफलर से गला घोंटकर सूरज की हत्या कर दी और उसकी टैक्सी लेकर फरार हो गए। हत्या के बाद शव को खेतों में फेंक दिया गया था।

जीपीएस ट्रैकिंग से खुला मामला

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रैपुरा गांव निवासी सूरज सिंह वर्तमान में गांधीनगर में रहकर गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में टैक्सी चला रहे थे। वह पार्ट टाइम ओला, उबर और रेपिडो के लिए भी सेवाएं दे रहे थे। सूरज के जीजा और दोस्त ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर गाड़ी को दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में ट्रैक किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की मदद से पहले आरोपी सानू को पकड़ा गया।

सानू की निशानदेही पर गुरुवार रात सुल्तानपुर के पास खेतों से सूरज का शव बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान सानू ने पूरे गिरोह और साजिश का खुलासा किया।

हथियार, लूटी कार और मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार, लूटी गई टैक्सी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कार्तिक ने अपने फोन से कैब बुक कर पूरी वारदात की योजना बनाई थी।

फिलहाल मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.