चंडीगढ़ | पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक आज (शुक्रवार) दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।
हालांकि, बैठक के आधिकारिक एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कुछ अहम नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार की प्राथमिकताओं, प्रशासनिक बदलावों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा संभावित मानी जा रही है।
पंजाब सरकार की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राज्य में कई योजनाएं लागू की जा रही हैं और नई घोषणाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। अब देखना होगा कि इस बैठक से प्रदेश की जनता को क्या नई सौगात मिलती है।