चंडीगढ़ | पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 16 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही संकेत मिले हैं कि मानसून आज पंजाब में प्रवेश कर सकता है।
जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मानसा और बरनाला शामिल हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जून तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही है, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है और गर्मी से राहत मिली है।
लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें, खासकर वे किसान जो खेती से जुड़े कार्यों में जुटे हुए हैं।