Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भ्रष्टाचार मामले में फंसे MLA रमन अरोड़ा की बढ़ीं मुश्किलें, फर्जी रजिस्ट्री और अवैध कब्जे का नया आरोप

जालंधर |भ्रष्टाचार के आरोपों में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक ओर करोड़ों रुपये के घोटाले और बेनामी संपत्तियों के आरोप में वे हिरासत में हैं, वहीं अब उन पर प्राइम लोकेशन की 35 मरले जमीन पर फर्जीवाड़े से कब्जा करने का गंभीर आरोप भी सामने आया है।

फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से की गई रजिस्ट्री की जांच शुरू

सुल्तानपुर लोधी निवासी शिकायतकर्ता वासु पाठक ने डीजीपी गौरव यादव को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि विधायक रमन अरोड़ा ने अपने समधी राजू मदान, बेटे राजन अरोड़ा और एक तहसीलदार के साथ मिलकर जालंधर के मोता सिंह नगर में करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा किया है। आरोप है कि एक फर्जी मुख्तियारनामा तैयार करवाकर इस संपत्ति की रजिस्ट्री भी करवा ली गई।

डीजीपी कार्यालय ने इस शिकायत को जांच के लिए जालंधर कमिश्नरेट के एडीसीपी (हेडक्वार्टर) सुखविंदर सिंह को मार्क कर दिया है। हालांकि, जब इस बारे में एडीसीपी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने ऐसी किसी शिकायत की जानकारी होने से इनकार कर दिया, जिससे पूरे मामले पर और सवाल खड़े हो रहे हैं।

नंबरदार की भूमिका भी संदिग्ध, जांच की मांग

शिकायत में यह भी बताया गया है कि इस कथित फर्जी दस्तावेज़ पर गवाही देने वाले नंबरदार की भूमिका भी संदिग्ध है। उक्त नंबरदार पर पहले भी कई बार दस्तावेजों में गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं और उसे कई दागी अधिकारियों का करीबी बताया जाता है। पुलिस इस पहलू की भी जांच करेगी।

शिकायतकर्ता का आरोप: जान को है खतरा

वासु पाठक का आरोप है कि विधायक अरोड़ा की पुलिस अफसरों से मिलीभगत है और उन्होंने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हुए पूर्व में भी कई मामलों को दबाया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें और उनके परिवार को भी जान का खतरा है।

अब भी फरार हैं समधी और बेटा, गिरफ्तारी पर उठे सवाल

विधायक अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद उनके करीबी महेश मखीजा उर्फ गग्गू को गिरफ्तार किया गया, लेकिन समधी राजू मदान और बेटा राजन अरोड़ा अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दोनों ने कोर्ट में जमानत याचिकाएं भी दाखिल कर दी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या विजिलेंस इन आरोपियों को जानबूझकर राहत दे रही है?

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.