Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पॉश एरिया हांसी में खौफ, प्रॉपर्टी डीलर की चाकू से हत्या

हांसी। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-6 में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां प्रॉपर्टी डीलर और सेवानिवृत्त पंचायत सचिव सुभाष मलिक की उनके ही कार्यालय में चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सुभाष मलिक सेक्टर-6 स्थित शॉपिंग सेंटर में ‘माया प्रॉपर्टीज’ के नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय संचालित करते थे। परिजनों के अनुसार, वह प्रतिदिन सुबह करीब पांच बजे ऑफिस पहुंच जाते थे। मंगलवार को भी वह तय समय पर कार्यालय आए, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटे। जब उनसे संपर्क नहीं हो सका तो उनकी पत्नी उन्हें खाना खाने के लिए कार्यालय पहुंचीं।

ऑफिस का दरवाजा खोलते ही उन्होंने सुभाष मलिक को खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा देखा। सिर और हाथों पर चाकू के कई गहरे घाव थे। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर और शहर थाना प्रभारी सुखजीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्यालय में रखा हुक्का टूटा हुआ मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले सुभाष मलिक और हमलावरों के बीच संघर्ष हुआ होगा। हालांकि, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के बंद होने के कारण आरोपियों की पहचान में पुलिस को दिक्कत आ रही है।

अनाज मंडी चौकी प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हर पहलू से पड़ताल कर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.