Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RDG मुद्दे पर विक्रमादित्य सिंह का केंद्र पर हमला, बाबा बाल जी महाराज की शोभा यात्रा में हुए शामिल

Una, Rakesh-:केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दी जाने वाली रेवेन्यू डिफिशिट ग्रांट यानी RDG को बंद किए जाने को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक केंद्र सरकार के इस फैसले को हिमाचल के हितों के खिलाफ बता रहे हैं।इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मोदी सरकार के फैसले पर नाराज़गी जताते हुए इसे राज्य के साथ खिलवाड़ करार दिया। ऊना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि RDG बंद होने से हिमाचल के विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ेगा।

विक्रमादित्य सिंह ऊना में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के आश्रम से निकलने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आश्रम स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन किए और बाबा बाल जी महाराज की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया।शोभा यात्रा के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर जी की पालकी उठाई और यात्रा में भाग लिया।RDG के मुद्दे पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश के भाजपा सांसदों से भी राज्य हित में केंद्र सरकार के सामने आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल के चारों लोकसभा और तीनों राज्यसभा सांसदों को RDG बहाली के लिए एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.