Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इस्लामाबाद मस्जिद में आत्मघाती धमाका, भारत ने आरोप को बताया निराधार

इस्लामाबाद  | पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक शिया मस्जिद में आत्मघाती धमाका हुआ। इस भीषण हमले में कम से कम 69 लोग मारे गए, जबकि 170 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए। यह हमला हाल के वर्षों में पाकिस्तान के सबसे घातक आतंकी घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि इसमें भारत और अफगानिस्तान की भूमिका हो सकती है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने दावा किया कि हमलावर का संबंध अफगानिस्तान से था और भारत और अफगान तालिबान पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

भारत और अफगानिस्तान ने आरोपों को खारिज किया

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस हमले की कड़ी निंदा की और मृतकों के प्रति संवेदना जताई। लेकिन भारत ने पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया। मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपनी सुरक्षा और समाज में मौजूद गंभीर समस्याओं का सामना करने के बजाय “घरेलू आतंकवाद” के लिए दूसरों को दोष दे रहा है। अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया और इसे गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें एक विदेशी पाकिस्तानी युवक अपने देश में लगातार होने वाले धमाकों पर ताना मारता है। वीडियो में कहा गया है कि आज पाकिस्तान आर्मी के समर्थन वाले आतंकवादियों ने इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में 60 से अधिक लोगों की जान ले ली।

प्रधानमंत्री मोदी और अन्य वैश्विक नेताओं ने भी इस हमले की निंदा की और कहा कि आतंकवाद किसी देश का नहीं, इंसानियत का दुश्मन है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.