Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विद्युत बोर्ड पेंशनरों का लंबित वित्तीय लाभ और स्मार्ट मीटर योजना को लेकर फूटा गुस्सा

फतेहपुर, संजीव -:फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम, फतेहपुर यूनिट की मासिक बैठक का आयोजन एक निजी पैलेस में किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनिट की उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता वीर सिंह ठाकुर ने की, जबकि यूनिट के मुख्य सलाहकार एवं सेवानिवृत्त सहायक अभियंता धर्म कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पेंशनरों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन और प्रदेश सरकार पर वर्षों से लंबित वित्तीय लाभ जारी न करने का गंभीर आरोप लगाया। धर्म कपूर ने कहा कि बार-बार ज्ञापन और मांगें सौंपे जाने के बावजूद पेंशनरों की जायज़ समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पेंशनर फोरम ने बताया कि मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब तक लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा 01 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी की राशि भी आज तक लंबित है। वहीं 70 और 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों के बकाया लाभ भी लंबे समय से अटके हुए हैं।

फोरम ने यह भी याद दिलाया कि मुख्यमंत्री द्वारा 25 जनवरी को 31 जनवरी तक एरियर जारी करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक उस पर कोई अमल नहीं हुआ है। वर्ष 2002 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी आज भी ओपीएस लागू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।बैठक में स्मार्ट मीटर योजना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। पेंशनर फोरम ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर लागू नहीं होने दिए जाएंगे। फोरम ने आरोप लगाया कि यह योजना चहेती कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाई जा रही है, जिसका सीधा बोझ आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

पेंशनरों ने बताया कि एक स्मार्ट मीटर की कीमत लगभग 10 हजार रुपये है, जिसकी वसूली उपभोक्ताओं से मासिक किस्तों में की जाएगी। फोरम का कहना है कि जब मौजूदा मीटर सही ढंग से काम कर रहे हैं, तो उन्हें बदलने का कोई औचित्य नहीं है। स्मार्ट मीटर लगने से विभागीय कर्मचारियों के रोजगार पर भी संकट खड़ा हो सकता है, वहीं रिचार्ज आधारित व्यवस्था से ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।पेंशनर फोरम ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश में पुराने मीटरों को कबाड़ में बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।बैठक में यूनिट उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह, जगदीश सिंह, जालम सिंह, राम लाल, सुदेश कुमारी, सुंगतलना देवी सहित कई अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.