Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लदरौर में शराबियों का उत्पात, विरोध करने पर दुकानदार दंपत्ति पर हमला, पुलिस-स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप

बिलासपुर, सुभाष-:जिला बिलासपुर के लदरौर क्षेत्र में शराबियों की दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। दुकान के पास खाली बोतलें तोड़ने से मना करना एक दुकानदार दंपत्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि नशे में धुत कुछ लोगों ने दुकानदार सुनील कुमार और उनकी पत्नी मीना देवी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि यह घटना एक फरवरी की है। कुछ शराबी उनकी दुकान के बाहर खाली बोतलें फोड़ रहे थे, जिससे आसपास खतरे का माहौल बन गया था। जब उन्होंने और उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो शराबी भड़क गए और गाली-गलौज के बाद उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों पति-पत्नी लहूलुहान हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद वे शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन पुलिस ने न तो उनकी एफआईआर दर्ज की और न ही मेडिकल जांच के लिए भेजा। इसके बाद वे इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल पहुंचे, जहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने चोटों को गंभीरता से नहीं लिया और कथित तौर पर कहा गया कि डंडों से इस तरह की चोटें संभव नहीं हैं।

दंपत्ति का कहना है कि उन्हें अब भी जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.