Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल की 38 फैक्ट्रियों पर प्रदूषण बोर्ड सख्त, नोटिस जारी

पलवल। जिले में वायु प्रदूषण बढ़ाने वाली मेटल, टेक्सटाइल और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी करीब 38 औद्योगिक इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चिह्नित किया था। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन फैक्ट्रियों में कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के निर्देश जारी किए थे, ताकि चिमनियों से निकलने वाले धुएं की ऑनलाइन निगरानी की जा सके।

इसके लिए 31 दिसंबर 2025 तक की समयसीमा तय की गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद जिले की चयनित फैक्ट्रियों में यह सिस्टम अब तक स्थापित नहीं हो पाया है। इस मामले को गंभीर मानते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फैक्ट्री संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

जिला मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर दूर फरीदाबाद सीमा से सटा पृथला औद्योगिक क्षेत्र प्रदूषण की दृष्टि से सबसे अधिक संवेदनशील माना जा रहा है। बधौला, पृथला, ततारपुर, दूधौला, जटौला, घतीर, छपरौला, सिकंदरपुर, नंगला भीकू और देवली सहित कई गांव इस औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा हैं। यहां 200 से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जिनमें लगभग 20 हजार श्रमिक कार्यरत हैं। उद्योगों से सरकार को हर साल करोड़ों रुपये का जीएसटी भी मिलता है।

बताया गया है कि साल के अंतिम तीन महीनों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो जाता है। फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलने वाला काला और जहरीला धुआं आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता को प्रभावित करता है। स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए जाने वाला CEMS सिस्टम चिमनी से निकलने वाले धुएं में मौजूद प्रदूषक तत्वों को मापकर रिकॉर्ड करता है और इसकी रिपोर्ट सीधे CPCB के सर्वर तक भेजता है। इससे प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में तुरंत अलर्ट मिल जाता है और कार्रवाई संभव होती है।

उद्योगपतियों का कहना है कि उन्होंने सिस्टम खरीदने के लिए ऑर्डर दे दिए हैं, लेकिन सप्लाई में देरी के कारण अभी तक इंस्टॉलेशन नहीं हो पाया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव ने बताया कि कई फैक्ट्रियों को उपकरण प्राप्त हो चुके हैं और इसी महीने से सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.