Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

37 हजार खिलाड़ी बिना खुराक, 75 हजार बुजुर्ग पेंशन से वंचित : अनुराग ढांडा

चंडीगढ़। हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन कटने और खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को खुराक भत्ता नहीं मिलने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि राज्य की खेल नर्सरियों में करीब 37 हजार खिलाड़ी बिना डाइट के अभ्यास करने को मजबूर हैं, जबकि 75 हजार बुजुर्गों की पेंशन गलत तरीके से बंद कर दी गई है।

शनिवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ढांडा ने कहा कि ओलिंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियन गेम्स में देश का नाम रोशन करने वाले अधिकतर खिलाड़ी हरियाणा की मिट्टी से निकले हैं। आज वही खिलाड़ी सवाल कर रहे हैं कि क्या उनकी मेहनत और मेडल की कीमत सिर्फ चुनावी मंचों तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘आगे दौड़ पीछे छोड़’ की नीति पर चल रही है और पिछले 10 महीनों से खिलाड़ियों की डाइट का पैसा जारी नहीं किया गया है।

ढांडा ने आरोप लगाया कि खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण देने वाले कोच और प्रशिक्षकों को भी 10 महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में खिलाड़ी दुविधा में हैं कि वे अपने खाने-पीने का इंतजाम करें या खेल की तैयारी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि नर्सरियों को साल में दो महीने बंद करने का फैसला किस तर्क पर लिया गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बिना निरंतर अभ्यास के मेडल की तैयारी नहीं कर सकते।

बुजुर्गों की पेंशन के मुद्दे पर ढांडा ने कहा कि सरकार किसानों द्वारा फसल बेचने से मिली राशि को आय मानकर उन्हें संपन्न बता रही है, जबकि इसमें खेती की लागत भी शामिल होती है। कई मामलों में परिवार पहचान पत्र में नाम, सरनेम और उम्र में मामूली गड़बड़ी के आधार पर पेंशन काट दी गई है। कहीं पूरे परिवार की आय जोड़कर बुजुर्गों की पेंशन बंद की जा रही है, जबकि बुजुर्ग की व्यक्तिगत आय का परिवार की कुल आय से कोई सीधा संबंध नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों और पोर्टल की गलतियों का खामियाजा बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से मांग की कि खिलाड़ियों की डाइट के लिए लंबित करीब 10 करोड़ रुपये तुरंत जारी किए जाएं और किसानों की फसल बिक्री को आय मानना बंद कर सभी पात्र बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन जल्द बहाल की जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.