Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर और सोलन में दो युवकों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

बिलासपुर |  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और सोलन जिलों में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। बिलासपुर के कलोल क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे 19 वर्षीय छात्र गौरव ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गौरव, गांव और डाकघर कच्छेहरा, तहसील जयसिंहपुर (कांगड़ा) का रहने वाला था और पॉलिटेक्निक कॉलेज कलोल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर का छात्र था।

मौके पर थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने पहुंचकर कमरे का निरीक्षण किया। छात्र का शव छत के पंखे के कुंडे से लटका पाया गया। कमरे में प्लास्टिक की कुर्सी भी रखी मिली। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। मकान मालिक, गवाह और छात्र के पिता ने किसी भी तरह के शक की जानकारी नहीं दी। शव को सिविल अस्पताल घुमारवीं में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

सोलन जिले के बरोटीवाला में रहने वाले 29 वर्षीय युवक तनुष पुरी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या की। वह बिहार कॉलोनी में अपनी मां के साथ रहता था और मूल रूप से पंजाब के मोहाली का रहने वाला था। उसकी मां चंडीगढ़ में नौकरी करती हैं। जब वह शाम को ड्यूटी से लौटीं, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो तनुष को चुनरी से पंखे में लटका हुआ पाया गया।

मौके पर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक गैस और चिमनी की मरम्मत का काम करता था। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.