Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनभद्र: खनन व्यवसायी की बघमनवा में सिर कुचलकर निर्मम हत्या

सोनभद्र | जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बघमनवा खनन क्षेत्र में शनिवार रात खनन व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय (76) की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात उनके प्लांट के कार्यालय में हुई, जहां विष्णु हरि सो रहे थे। आरोपियों ने उन्हें सिर कुचकर मार डाला।

सूत्रों के अनुसार, विष्णु हरि उपाध्याय, खनन व्यवसायी माधव हरि उपाध्याय के भाई थे और मूल रूप से थाना गोपीगंज, जिला भदोही के निवासी थे। ओबरा क्षेत्र में व्यवसाय के चलते वह बाबा धुलाई शिवनगर कॉलोनी में रह रहे थे। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पीआरबी और ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव देखकर परिजन रो-रोकर बुरा हाल हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने वारदात के दौरान कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। पुलिस ने चोरी की भी आशंका जताई है।

एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और आशंका है कि उन्हें पत्थर से वार कर हत्या की गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

यह मामला सोनभद्र जिले में खनन व्यवसाय से जुड़े सुरक्षा और अपराध की गंभीर स्थिति को उजागर करता है और जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.