Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएमजीएसवाई में बेहतर प्रदर्शन पर हिमाचल को मिले 46 करोड़, विक्रमादित्य ने जताया आभार

शिमला। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हिमाचल प्रदेश को ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से 46 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि  जारी की गई है। यह राशि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण कार्य, समय पर सड़क निर्माण और परियोजनाओं की तय अवधि में पूर्णता के आधार पर प्रदान की गई है।

इस उपलब्धि पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार और विशेष रूप से ग्रामीण विकास मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि यह प्रदेश के प्रयासों की आधिकारिक मान्यता है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई  जैसी योजना ने देश के ग्रामीण इलाकों, खासकर पहाड़ी और दुर्गम राज्यों में कनेक्टिविटी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। हिमाचल ने योजना के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार सड़क निर्माण, अपग्रेडेशन और रखरखाव पर गंभीरता से काम किया, जिसके चलते राज्य को यह प्रोत्साहन राशि मिली।

उन्होंने विभाग के इंजीनियरों, परियोजना निदेशालय, फील्ड इकाइयों और कार्य एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि भूस्खलन, भारी बारिश, कठिन पहाड़ी रास्तों और सीमित कार्य अवधि जैसी चुनौतियों के बावजूद विभाग ने गुणवत्ता से समझौता नहीं किया। पारदर्शी प्रक्रियाओं, आधुनिक तकनीक, नियमित निगरानी और तृतीय-पक्ष गुणवत्ता जांच ने हिमाचल को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की सूची में शामिल किया है।

मंत्री ने बताया कि यह 46 करोड़ रुपये की राशि विशेष रूप से दूरदराज, जनजातीय, सीमा और दुर्गम क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने में खर्च होगी। इसके तहत सड़कों की मजबूती, पुलियों का निर्माण, ढाल नियंत्रण कार्य, ब्लैक स्पॉट सुधार और आवश्यकतानुसार सड़क अपग्रेडेशन जैसे कामों को तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस फंड से किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को सुरक्षित मार्ग मिलेगा, युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण तक बेहतर पहुंच मिलेगी और ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य व आपात सेवाओं तक सुगम रास्ता सुनिश्चित हो सकेगा। पीएमजीएसवाई-3 और पीएमजीएसवाई -4 के तहत स्वीकृत परियोजनाओं के साथ यह राशि प्रदेश में संतुलित विकास को और गति देगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.