कुरुक्षेत्र पशुधन प्रदर्शनी में घोड़े की दुलती से ASI घायल

कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में आयोजित 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के दौरान एक अप्रत्याशित हादसा सामने आया। प्रदर्शनी में रैंप वॉक कर रहे एक घोड़े ने अचानक पास से गुजरते समय ड्यूटी पर तैनात एएसआई सुशील कुमार को जोरदार दुलती मार दी। चोट इतनी गंभीर थी कि एएसआई की बाजू में फ्रैक्चर हो गया, जबकि पसलियों में भी चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, एएसआई सुशील कुमार की मूल तैनाती शाहाबाद हुडा चौकी में थी, लेकिन मेले के मद्देनजर उनकी ड्यूटी मेला ग्राउंड में लगाई गई थी। पशुधन प्रदर्शनी का समापन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी और स्टेज के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पशुपालक अपने पशुओं को रैंप पर वॉक करवा रहे थे। इसी दौरान रैंप वॉक के बाद एक घोड़ा जब वहां से गुजर रहा था, तभी उसने अचानक पीछे की ओर दुलती मार दी, जो सीधे एएसआई सुशील कुमार को लगी। दुलती लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने तुरंत एएसआई को संभाला और उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी बाजू में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की है, जबकि पेट और पसलियों के आसपास भी चोटें बताई गई हैं। फिलहाल एएसआई सुशील कुमार का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.