Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में रजिस्ट्री संकट, सरकार ने एसडीएम – डीआरओ को दी जिम्मेदारी

चंडीगढ़। हरियाणा में तहसीलदारों की चल रही हड़ताल के चलते रजिस्ट्री कार्य प्रभावित होने पर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने जिला राजस्व अधिकारियों को रजिस्ट्री करने की अधिकारिक शक्तियां सौंप दी हैं। इसके तहत सभी जिलों में अब डीआरओ स्वयं रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करेंगे, जबकि उप तहसीलों और उपमंडलों में यह जिम्मेदारी एसडीएम को दी गई है।

सरकार के इस फैसले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हड़ताल के बावजूद रजिस्ट्री से जुड़ा कार्य पूरी तरह ठप न हो और लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यालय स्तर पर डीआरओ रजिस्ट्री करेंगे और तहसील/उपमंडल स्तर पर एसडीएम रजिस्ट्री प्रक्रिया को अंजाम देंगे।

प्रदेश में तहसीलदारों की हड़ताल के कारण अब तक कुल 10077 रजिस्ट्रियां लंबित हो चुकी हैं। आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में सबसे अधिक 2435 रजिस्ट्रियां पेंडिंग हैं। वहीं हांसी ऐसा क्षेत्र है जहां एक भी रजिस्ट्री लंबित नहीं है। अन्य जिलों की बात करें तो फरीदाबाद में 713, सोनीपत में 647 और रेवाड़ी में 523 रजिस्ट्रियां पेंडिंग पड़ी हैं।

लंबित रजिस्ट्रियों के चलते आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं सरकार को भी राजस्व हानि का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार जल्द से जल्द पेंडिंग रजिस्ट्रियों को निपटाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि व्यवस्था सामान्य हो सके और नागरिकों को राहत मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.