Facebook-f Youtube X-twitter

एफटीए के विरोध में 17 फरवरी को सिरसा में पुतला दहन, किसान संगठनों का ऐलान

सिरसा। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के विरोध में 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे उपायुक्त कार्यालय सिरसा में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटे जाने के विरोध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी पुतला फूंका जाएगा।

भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि भाजपा सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में आकर जो व्यापार समझौता किया है, उससे देश के किसान, पशुपालक, मछली पालक और कृषि से जुड़े सहायक धंधों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन कॉरपोरेट घरानों ने पहले तीन कृषि कानूनों के जरिए मंडियों पर कब्जा करने की कोशिश की थी, अब इस ट्रेड डील से उनके रास्ते और आसान हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता गुप्त बातचीत के जरिए किया गया है और इसकी शर्तों को सार्वजनिक नहीं किया गया। केवल अस्पष्ट बयान जारी किए गए, जिससे पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। औलख ने कहा कि इतने दूरगामी आर्थिक और संप्रभुता से जुड़े समझौते में जानकारी छिपाना देशहित के खिलाफ है।

हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किसानों और मजदूरों की संपूर्ण कर्ज माफी सहित अन्य मांगों को लेकर 23, 24 और 25 फरवरी को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास के बाहर महापड़ाव लगाया जाएगा। बीकेई के बैनर तले सिरसा से बड़ी संख्या में किसान और मजदूर इस आंदोलन में भाग लेंगे। इस दौरान हरियाणा सरकार द्वारा काटी गई बुढ़ापा पेंशन की बहाली की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

इस मौके पर सुभाष झोरड़ ने कहा कि वर्ष 1987 में चौधरी देवीलाल ने किसानों के लिए बुढ़ापा पेंशन की शुरुआत की थी, लेकिन वर्तमान सरकार इसे काटने का काम कर रही है। वहीं गुरप्रीत सिंह संधू ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है और अमेरिका सहित अन्य देशों से ऐसे समझौते कर रही है, जो किसानी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

कार्यक्रम में अंग्रेज सिंह कोटली, सुभाष झोरड़, गुरप्रीत सिंह संधू और मास्टर पाली राम झोरड़ सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.