Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लतीफपुरा में अवैध कब्जे हटाने पहुंचा प्रशासन, इलाके में तनाव

जालंधर। जालंधर के लतीफपुरा इलाके में मंगलवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचीं। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटा जा सके।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में यह भरोसा दिलाया था कि 9 फरवरी से पहले लतीफपुरा क्षेत्र से सभी अवैध कब्जे हटा दिए जाएंगे। इसी आश्वासन के तहत मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। लतीफपुरा में करीब तीन साल बाद एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

गौरतलब है कि 29 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट ने जालंधर के उपायुक्त (डीसी) को निर्देश दिए थे कि एक माह के भीतर लतीफपुरा की सड़कों से सभी अवैध कब्जे हटाकर यातायात बहाल किया जाए। हालांकि, कई महीने बीत जाने के बावजूद इन आदेशों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।

इसके बाद याचिकाकर्ता सोहन सिंह और रबिंदर सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता रणजीत सिंह बजाज और सिदकजीत सिंह बजाज ने पहले कानूनी नोटिस भेजा और बाद में अदालत में अवमानना याचिका दायर की। अदालत की सख्ती के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है।

वर्तमान स्थिति यह है कि लतीफपुरा की 120 फुट चौड़ी मुख्य सड़क अवैध कब्जों के चलते पूरी तरह से बंद पड़ी है। वर्ष 2022 में चले तोड़फोड़ अभियान के बाद न तो मलबा हटाया गया और न ही सड़क का पुनर्निर्माण किया गया। इसके बाद विस्थापित लोगों ने अस्थायी झोंपड़ियां बनाकर दोबारा सड़क पर कब्जा कर लिया, जिससे स्कूली बसों, एंबुलेंसों और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुरूप अवैध कब्जे हटाकर जल्द ही सड़क को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.