Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सर्दियों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहतर, सरकार ने दिए आंकड़े

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि 2025-26 की सर्दियों (अक्टूबर से जनवरी) के दौरान दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में केवल 10 दिन रही, जबकि 2016-17 में यह आंकड़ा 31 दिन था। उन्होंने यह जानकारी कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत 130 शहरों में किए गए प्रयासों के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार 103 शहरों में 2024-25 के दौरान पीएम10 प्रदूषण स्तर 2017-18 की तुलना में कम हुआ है। इनमें से 64 शहरों में पीएम10 की मात्रा में 20 प्रतिशत से अधिक और 25 शहरों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 2018 में 225 था, जो 2025 में घटकर 201 पर आ गया है।

703 कंपनियों पर 55 करोड़ से अधिक का जुर्माना

केंद्र सरकार ने कंपनी कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 703 कंपनियों पर 55 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। लोकसभा में लिखित उत्तर में कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी अधिनियम, 2013 के उल्लंघन में किसी तरह की बढ़ोतरी के संकेत नहीं मिले हैं। इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 में 1,066 कंपनियों पर 109 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में 7.51 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हुई है।

इस्पात निर्माताओं के कार्टेलाइजेशन की जांच जारी

सरकार ने संसद को बताया कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) इस्पात निर्माताओं द्वारा कथित कार्टेलाइजेशन की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट संबंधित पक्षों के साथ साझा कर दी गई है, ताकि वे प्रतिस्पर्धा कानून के तहत अपनी आपत्तियां और सुझाव दे सकें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लिखित जवाब में बताया कि मद्रास हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत सीसीआई ने यह मामला दर्ज किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सीसीआई ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी गतिविधियों से जुड़े 54 मामले दर्ज किए हैं और वर्ष 2025 में 149 विलय एवं अधिग्रहण (एमएंडए) प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

तमिलनाडु ने भेजे 45 उत्खनन प्रस्ताव

सरकार ने बताया कि तमिलनाडु राज्य पुरातत्व विभाग ने पिछले पांच वर्षों में पुरातात्विक उत्खनन के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी प्राप्त करने हेतु 45 प्रस्ताव भेजे हैं। वर्ष 2025 में भेजे गए 12 प्रस्तावों में से आठ अभी विचाराधीन हैं। द्रमुक सांसद कनिमोझी के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुष्टि की कि मद्रास हाई कोर्ट की मदुरई पीठ ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को थूथुकुडी के आदिचनल्लूर में खुदाई जारी रखने के लिए तमिलनाडु सरकार के अनुरोधों पर सकारात्मक रुख अपनाने और पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.