Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केन–बेतवा परियोजना: मुआवजा विवाद में तहसील घेराव, पथराव

नई दिल्ली। केन–बेतवा लिंक परियोजना के तहत विस्थापित किए जा रहे गांवों के ग्रामीण पिछले पांच दिनों से निर्माण क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें न तो निर्धारित मुआवजा समय पर दिया जा रहा है और न ही पुनर्वास के तहत आवास उपलब्ध कराए गए हैं।

धरने का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। मंगलवार रात करीब 11 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजावर तहसील का घेराव कर दिया, जो बाद में पथराव में बदल गया। सूचना मिलते ही एसडीएम बिजावर मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उनका भी घेराव कर लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था संभालनी पड़ी।

इस दौरान अमित भटनागर की रिहाई को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति की रिहाई कानून के दायरे में ही होगी और किसी भी प्रकार के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

ढोडन बांध क्षेत्र से विस्थापित ढोडन, पलकोंहा और खरयानी गांवों के ग्रामीण निर्माण कार्य को रोक रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम बिजावर ने 10 जनवरी 2026 तक मुआवजा राशि संबंधित विस्थापितों के खातों में जमा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। इसी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.