Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिवरात्रि में पहली बार पगोड़ा शैली के अस्थायी शिविरों में विराजेंगे देवी-देवता

मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी में 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। इसमें सबसे खास होगा देवी-देवताओं के बैठने की व्यवस्था। मंडी जिला प्रशासन ने देवता समिति के साथ मिलकर सभी पंजीकृत 216 देवी-देवताओं के बैठने के लिए पहली बार पगोडा शैली में अस्थायी शिविरों को बनाने का निर्णय लिया है। इस दिशा में पड्डल मैदान में कार्य भी शुरू कर दिया गया है। 

बता दें कि इस तरह की व्यवस्था कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देखने को मिलती है जहां देवताओं के अस्थायी शिविर बनते हैं। उसी तर्ज पर इस बार मंडी में भी देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों का निर्माण किया जा रहा है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि इसे देव भ्रमण श्रृंखला का नाम दिया गया है। हालांकि देव भ्रमण श्रृंखला गत वर्ष भी थी लेकिन इस वर्ष इसे और बेहतरीन बनाते हुए पगोडा शैली में सुंदर अस्थायी शिविरों का निर्माण किया जा रहा है। यह एक पूरा ट्रैक होगा जो पड्डल मैदान में चारों ओर बनाया जा रहा है। लोग इस ट्रैक पर चलकर देवी-देवताओं के दर्शन करके उनका आशीवार्द प्राप्त कर सकते हैं। डीसी मंडी ने कहा कि यह महोत्सव देव समागम है इसलिए देवी-देवताओं के लिए बेहतरीन व्यवस्था करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं.बता दें कि इससे पहले देवी-देवता कभी कॉलेज के प्रांगण में तो कभी पड्डल मैदान में खुले आसमान के नीचे ही बैठते थे। लेकिन इस बार से देवताओं के बैठने की सुंदर व्यवस्था से महोत्सव के आकर्षण में चार चांद लगने जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.