Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुनानक खालसा कॉलेज में छात्राओं को मिला एआर/वीआर तकनीक का लाइव अनुभव

लुधियाना, (दलजीत विक्की)। मल्हार रोड स्थित प्रतिष्ठित संस्थान ज़ीका ज़ीमा (ज़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्रिएटिव आर्ट / ज़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया आर्ट) की ओर से गुरुनानक खालसा विमेंस कॉलेज में आधुनिक डिजिटल तकनीकों पर आधारित एक विशेष जागरूकता एवं अनुभवात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) जैसी उन्नत तकनीकों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान ज़ीका ज़ीमा की विशेषज्ञ टीम ने लाइव डेमो के माध्यम से वीआर हेडसेट का उपयोग कर वर्चुअल वातावरण का वास्तविक अनुभव कराया। वहीं एआर तकनीक के जरिए डिजिटल ऑब्जेक्ट्स को वास्तविक दुनिया में प्रस्तुत कर उसकी उपयोगिता और संभावनाओं को समझाया गया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक पहलुओं को करीब से जाना।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि एआर/वीआर तकनीक का इस्तेमाल शिक्षा, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स), गेमिंग, फिल्म निर्माण, आर्किटेक्चर, मेडिकल ट्रेनिंग और डिजिटल मीडिया जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट में एवीजीसी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग एंड कॉमिक्स) सेक्टर को मिली प्राथमिकता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र युवाओं के लिए नए और व्यापक करियर अवसर खोल रहा है।

कॉलेज की प्रिंसिपल मनिता कहलों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के तकनीकी कार्यक्रम छात्राओं के ज्ञान, कौशल और रचनात्मक सोच को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के लिए ऐसे अनुभवात्मक सत्र समय की आवश्यकता हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बताया।

इस अवसर पर ज़ीका ज़ीमा लुधियाना के डायरेक्टर तरुण सहगल सहित डॉ. सतीश कुमार, रवीना सहगल, प्रिंसिपल मनिता कहलों, राजविंदर कौर, दिवेश सिंह, सफ़कत हुसैन, युवराज, वैभव, बिस्वास और प्रभजोत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.