Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुप्रबंधन से संकट में हिमाचल की आर्थिकी, केंद्र पर आरोप लगाना बंद करे सरकार— जयराम ठाकुर

कुल्लू, 11 फरवरी -:कुल्लू के भुंतर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर आयोजित “समर्पण दिवस” कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रेरणादायी बताया, लेकिन साथ ही राज्य की वर्तमान आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा का ध्यान नहीं रखा जा रहा और “बैक डेट” की चिट्ठियां लेकर राजनीति करना शोभनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन के कारण संकट में है, जबकि अपनी विफलताओं का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा जा रहा है।रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) के मुद्दे पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने आंकड़ों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 से 2014 के बीच मनमोहन सिंह सरकार के समय हिमाचल को लगभग 7800 करोड़ रुपये की आरडीजी मिली, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 2015 से 2020 के बीच यह राशि बढ़कर करीब 45,000 करोड़ रुपये तक पहुंची। उन्होंने कहा कि उस अवधि में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद केंद्र ने बिना भेदभाव सहायता दी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि 14वें और 16वें वित्त आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि आरडीजी को चरणबद्ध तरीके से कम किया जाएगा और राज्यों को अपने संसाधन बढ़ाने होंगे। उनका आरोप था कि प्रदेश सरकार ने उचित मंचों पर मजबूती से पक्ष नहीं रखा और अब जब हिमाचल सहित अन्य राज्यों की भी आरडीजी बंद हुई है, तो इसे केंद्र की साजिश बताकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान जल्दबाजी में दस गारंटियां घोषित की गईं, लेकिन अब उनके आर्थिक बोझ को केंद्र पर डालने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि यह न्यायसंगत नहीं है और प्रदेश की जनता पर टैक्स बढ़ाकर या सुविधाएं कम करके इसकी भरपाई करने की तैयारी की जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि एक ओर सरकार आर्थिक संकट का हवाला देती है, वहीं दूसरी ओर “मित्रों” को कैबिनेट रैंक और अन्य सुविधाएं देकर प्रदेश की संपदा का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनहित और वित्तीय अनुशासन पर ध्यान देना चाहिए।अपनी सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए जयराम ठाकुर ने दावा किया कि उनके समय में प्राप्त संसाधनों का उपयोग आधारभूत ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर किया गया। उन्होंने हिम केयर, सहारा और शगुन जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने बजट रोककर इन्हें प्रभावित किया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वित्तीय स्थिति को सुधारने के ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कर्मचारियों और आम जनता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अंत में उन्होंने कहा कि विपक्ष के नाते वे सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहेंगे और प्रदेश हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।कार्यक्रम में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, स्थानीय विधायक और कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर ने संकल्प दोहराया कि वे प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत और पारदर्शी शासन देने के लिए संघर्षरत रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.