Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली से लौटे सीएम सुक्खू का बीजेपी पर प्रहार,बोले– आलोचना छोड़ पीएम से हिमाचल के हक की करें पैरवी

शिमला, संजू -:दिल्ली दौरे से शिमला लौटते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें बेवजह आरोप लगाने की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हिमाचल प्रदेश के हितों की पैरवी करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर अपने सांसदों और विधायकों को साथ लेकर केंद्र सरकार से राज्य के अधिकारों और आर्थिक मदद की मांग करें, ताकि प्रदेश को वास्तविक लाभ मिल सके।

सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और चिट्ठी के मुद्दे पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में ठोस कदम उठा रही है और ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है जिससे आम जनता पर अनावश्यक बोझ पड़े।डॉ. राजीव बिंदल के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछली भाजपा सरकार की तुलना में निगमों और बोर्डों में आधे पदों पर ही नियुक्तियां की हैं। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा नियुक्तियां योग्यता और कार्यकुशलता के आधार पर की गई हैं, जिससे संस्थानों के कामकाज में सुधार आया है। सीएम सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर 54 हजार करोड़ रुपये की फिजूलखर्ची का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस सरकार ने वित्तीय अनुशासन लागू कर आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने का प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार बनी थी, तब प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी, जिसे उन्होंने “श्रीलंका जैसे हालात” बताया था। लेकिन तीन वर्षों में सरकार ने राजस्व बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने गलत तरीके से कर्ज लिया, जबकि आरडीजी (राज्य का वैध अधिकार) को रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात न हो पाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि संसद सत्र के चलते समय नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि दिल्ली में संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से भी प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। सीएम ने कहा कि चिदंबरम ने आरडीजी बंद होने पर आश्चर्य जताया और राज्य को 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.