Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लिफ्ट के बहाने लूट करने वाली इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

पलवल। जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम कसते हुए पलवल पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लिफ्ट देने के बहाने लोगों को गन पॉइंट पर लूटने वाली इंटरस्टेट गैंग का खुलासा किया है। सीआईए इंचार्ज रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में डीएसपी मनोज वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। गिरोह में तीन सदस्य होते थे, जिनमें से दो आरोपी गाड़ी में बैठे रहते थे, जबकि तीसरा आरोपी सड़क किनारे अकेली सवारी को अपने झांसे में लेकर गाड़ी तक लाता था। आरोपी पहले सवारी से उसके गंतव्य स्थान के बारे में पूछकर उसे भरोसे में लेते और फिर रास्ते में आगे जाकर देशी कट्टे के दम पर लूटपाट व डकैती की वारदात को अंजाम देते थे।

पलवल में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने मामले की जांच सीआईए पलवल को सौंपी थी। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर केएमपी पुल के नीचे से तीन आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ मोटे (त्रिलोकपुरी, मयूर विहार, नई दिल्ली), मुन्ना (देवरिया, गोरखपुर उत्तर प्रदेश) और अजय मिश्रा (त्रिलोकपुरी, दिल्ली) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आई-10 कार और एक देशी कट्टा भी बरामद किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों पर तीन दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें पलवल जिले के सदर और कैंप थाना क्षेत्र की चार वारदातें भी शामिल हैं। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इनके नेटवर्क और अन्य साथियों का भी खुलासा किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.