Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घरेलू हिंसा विवाद:गुस्साए पति ने महिला पर छिड़का पेट्रोल,हालत नाजुक, पति गिरफतार

मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिला के कोटली उपमंडल के सपलोह क्षेत्र में वीरवार सुबह घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आए पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगाने का प्रयास किया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 

पुलिस के अनुसार घरेलू हिंसा के दौरान आरोपी पति ने अचानक महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया। आसपास के लोगों की मदद से महिला को तुरंत सिविल अस्पताल कोटली पहुंचाया गया। जहां से उसे जोनल अस्पताल मंडी और फिर नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने यहां से भी उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस घटना में पीड़ित महिला नीलम का चेहरा और बाल झुलस गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, आरएफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और सैंपल एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

मंडी में पहले भी सामने आ चुका है ऐसा जघन्य मामला: 

बता दें कि बीते साल मंडी शहर के सैंण मोहल्ला में घरेलू विवाद के चलते तेजाब कांड का मामला सामने आया था, जिसमें महिला की उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। 15 नवंबर 2025 को पति ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पर तेजाब फेंकने के बाद उसे पहली मंजिल से नीचे धक्का दे दिया था। इस घटना ने प्रशासन को झकझोर कर रख दिया था, जिसके बाद तेजाब की बिक्री और भंडारण पर सख्ती करते हुए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया था। अब पेट्रोल डालकर महिला को जलाने के प्रयास का मामला सामने आने से एक बार फिर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.