Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का प्रदर्शन,सरकार से पुनर्विचार की मांग

धर्मशाला, राहुल चावला-:स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध का सिलसिला थमने का नाम नहीं  ले रहा है। डीसी कार्यालय धर्मशाला के बाहर आए दिन महिला मंडल पदाधिकारी स्मार्ट मीटर का विरोध जता रही हैं। महिलाओं का कहना है कि सरकार ने महिलाओं को जो 1500 रुपये देने का वादा किया था, उसे मत दो, 125 यूनिट फ्री बिजली भी बंद कर दो, लेकिन स्मार्ट मीटर न लगाओ और गरीब जनता पर बोझ मत बढ़ाओ। 

शुक्रवार को गगल की निकटवर्ती ग्राम पंचायत ढुगियारी व त्यारा के करीब 6 ग्रामीण महिला मंडलों की महिलाओं ने पूर्व जिला पार्षद जोगिंद्र सिंह पंकू की अगुवाई में जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सर्व शक्ति महिला मंडल तियारा की प्रधान सुषम लता मनकोटिया, गणेश महिला मंडल ढुगियारी की प्रधान सुनीता कुमारी व सचिव रीना, आदर्श महिला मंडल तियारा की प्रधान कंचन, गायत्री महिला मंडल तियारा (चौंकी) प्रधान कृष्णा मनकोटिया, सरस्वती महिला मंडल की प्रधान सुदेश कुमारी व अन्य ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। वर्तमान में जो बिजली मीटर लगे हुए हैं, वे सही एवं संतोषजनक रूप से कार्य कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में नए स्मार्ट मीटर लगाने पर करोड़ों रुपये व्यय किया जाना उचित प्रतीत नहीं हो रहा है, विशेषकर जब राज्य सरकार आर्थिक संकट से गुजर रही है। महिलाओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न प्रकार की तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याएं सामने आने की आशंका है, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रदेश सरका से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर पुनर्विचार किया जाए। साथ ही महिलाओं ने चेताया कि यदि उनके क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कर्मचारी आए तो उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से हमीरपुर में नाराजगी, लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा सेस) लगाए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार मंगलवार...

बेंगलुरु में ई-बाइक गैराज में भीषण आग, कई इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एनआरआई लेआउट इलाके में मंगलवार रात एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में खड़ी कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हादसे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

लुधियाना के बुड्ढा दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Summer express, लुधियाना । महानगर के कश्मीर नगर इलाके में बुधवार को बुड्ढा दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव दिखाई देने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार,...

करनाल में सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ट्रैक्टर खेत में पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, करनाल। काछवा से बहलोलपुर की ओर तूड़ी लेने जा रहे पांच लोगों से भरा ट्रैक्टर बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। बेहलोलपुर रोड पर राजबहे की पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतरने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, ट्रॉले की टक्कर से सात श्रमिक घायल  

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रॉले ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार श्रमिक सड़क पर जा गिरे। हादसे में ट्रैक्टर चालक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.