Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हेरिटेज वॉक के साथ साहित्य व आर्ट एंड क्राफ्ट उत्सव इस बार शिवरात्रि महोत्सव में लगाएगा चार चांद

मंडी, धर्मवीर-:कुछ घंटों बाद छोटी काशी मंडी देवी देवताओं के आगमन व वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ विभिन्न रंगों में रंगने वाली हैं। देवी देवताओं की शिरकत से जहां मंडी शहर में देवलोक का अलौकिक नजारा देखने को मिलेगा, वहीं संस्कृति और परंपरा के भी अद्भुत नजारे भी यहां देखने को मिलेगेें। आंखों को सुकून देने वाला यह नजारा छोटी काशी मंडी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान देखने को मिलेगा। छोटी काशी में इस बार यह महोत्सव आगामी 16 फरवरी से 22 फरवरी तक मनाया जाएगा। 

बीते साल ब्यास आरती और इंटरनेशन परेड़ ने जहां सबका मन माह लिया था, वहीं इस साल इन सबके साथ साहित्स,आर्ट एंड क्राफट उत्सव और छोटी काशी के 500 सालों के इतिहास व महत्व को दिखाती हुई हैरिटेज वॉक भी देखने को मिलेगी। बीती शाम संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को सबोधित करते हुए डीसी मंडी ने बताया कि इंटरनेशन परेट में इस बार 12 अंतरराष्ट्रीय दल अपनी प्रस्तुती देंगे। ब्यास आरती और साहित्य उत्सव 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल की तरह 6 सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिमाचल व बॉलीवुड गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इन सांस्कृतिक संध्याओं की एक शाम दर्शकों के लिए सरप्राइज रहेगी।

750 जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा, 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

वहीं महोत्सव के दौरान शहर में लागू होने वाले ट्रैफिक प्लान और कानून व्यवस्था की जानकारी साझा करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि 15 फरवरी से शहर में नया ट्रैफिक प्लान लागू हो जाएगा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए 750 जवानों की तैनाती की गई है, जिनकी चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के प्रवेश द्वारों पर नाकाबंदी की जाएगी। इसके अलावा 300 से अधिक स्थायी और अस्थाई सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। महोत्सव के दौरान मंडी पुलिस द्वारा चिट्टे जैसे जानलेवा नशे के खिलाफ अभियान भी छेड़ा जाएगा और खेलों सहित विभिन गतिविधियों माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया जाएगा।

शिवरात्रि महोत्सव देव व मानस मिलन का अलौलिक नजारा:

बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा जनपद के 216 पंजीकृत देवी देवताओं को छोटी काशी मंडी में आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण दिया जाता है। जिनमें से 200 के करीब देवी-देवता छोटी काशी में इस महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं इतने ही गैर पंजीकृत देवी देवता इस महोत्सव में शिरकत करते हैं। यह देवी-देवता पड्डल में विराजते हैं और इस दौरान हफ्ते भर पड्डल में देव व मानस मिलन का भव्य नजारा देखने को मिलता है। इस बार देवी-देवताओं के लिए जिला प्रशासन ने खास तौर पर देवी-देवताओं के लिए पैगोडा शैली के टैंटो व्यवस्था की है। जिसमें श्रद्धालुओं को एक साथ देव दर्शन की श्रृंखला देखने को मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.