Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा लौटे धर्मशाला, अनुयायियों ने किया जोरदार स्वागत

धर्मशाला, राहुल-:धर्मशाला एयरपोर्ट पर शुक्रवार को तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दो महीने की दक्षिण भारत यात्रा पूरी कर लौटे दलाई लामा के स्वागत के लिए निर्वासित तिब्बतियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने एयरपोर्ट परिसर को “लॉन्ग लिव हिज होलीनेस” के उद्घोष और प्रार्थना मंत्रों से गूंजा दिया। पारंपरिक तिब्बती परिधान पहने अनुयायियों ने उन्हें खादा (पारंपरिक तिब्बती स्कार्फ) भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दक्षिण भारत प्रवास के दौरान दलाई लामा ने कई बौद्ध मठों और शिक्षण संस्थानों में धर्मोपदेश दिए। उन्होंने करुणा, अहिंसा और वैश्विक शांति का संदेश फैलाया। उनकी शिक्षाओं में देश-विदेश से आए हजारों अनुयायियों ने भाग लिया। इस यात्रा को आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।धर्मशाला लौटने पर मंडी के चौनतड़ा से आई अनुयायी यूंगा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि परम पावन की दो महीने की वापसी से वह और अन्य दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए अनुयायी बेहद उत्साहित हैं। वहीं तेज़ीन लोबसांग, एक और अनुयायी, ने बताया कि दलाई लामा ने शीतकालीन प्रवास के दौरान दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा किया और अब धर्मशाला पहुंचकर सभी के दिलों में खुशी भर दी है।

धर्मशाला में उनके स्वागत के लिए स्थानीय प्रशासन और तिब्बती समुदाय ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूर्ण प्रबंध किया। दलाई लामा के आगमन से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनके संदेशों से प्रेरित होकर करुणा, अहिंसा और सामंजस्य के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा पा रहे हैं।धर्मशाला में दो महीने के दक्षिण भारत प्रवास के बाद लौटे दलाई लामा का यह स्वागत न केवल उनके अनुयायियों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक उत्सव का रूप ले गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.