Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद में ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

जींद। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 60 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंजाब के पटियाला निवासी सौरव दुग्गल और बलजिंद्र उर्फ अजय के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

साइबर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव दबलैन निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी फेसबुक आईडी पर ‘कृतिका अरोड़ा’ नामक प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। बातचीत के दौरान उक्त महिला ने खुद को विदेशी ट्रेडिंग से जुड़ा बताते हुए अधिक मुनाफे का झांसा दिया।

पीड़ित को भरोसे में लेकर आरोपितों ने अलग-अलग 11 बैंक खातों में कुल 8 लाख 90 हजार रुपये जमा करवा लिए। जब अनिल कुमार ने निवेश की गई राशि वापस मांगी तो आरोपितों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए।

शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस पहले ही कुनाल खेड़ा, गुरजीत, सचिन, पवन और यशवीर नामक आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ में सौरव दुग्गल और बलजिंद्र उर्फ अजय की भूमिका सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ जारी है और ठगी से जुड़े अन्य खातों व नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

साइबर थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आने वाली अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट या ऑनलाइन ट्रेडिंग, क्रिप्टो और निवेश के लालच में न आएं। किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.