Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा राहवीर योजना लागू, घायल अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा 25 हजार

चरखी दादरी | हरियाणा सरकार ने केंद्र की राहवीर योजना को राज्य में लागू कर दिया है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन आवर” यानी एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को 25,000 रुपये नकद और प्रशस्ति-पत्र मिलेगा।

चरखी दादरी के उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस योजना को प्रभावी बनाया है। इसका मुख्य उद्देश्य हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर मदद पहुंचाने के लिए आम जनता को प्रेरित करना है।

मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 की धारा 134-ए और भारत सरकार की 29 सितंबर 2020 की अधिसूचना के तहत राहवीर को कानूनी संरक्षण भी मिलेगा। योजना के तहत घायल की मदद करने वाले को सात दिनों के भीतर 25,000 रुपये और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। यदि एक से अधिक लोग मदद करते हैं तो इनाम समान रूप में बाँटा जाएगा। एक व्यक्ति साल में अधिकतम पांच बार इनाम प्राप्त कर सकता है।

राहवीर को अपनी पहचान, मोबाइल नंबर, घटना का विवरण, बैंक खाता विवरण, दुर्घटना वाले थाना क्षेत्र और अस्पताल का प्रमाण पत्र जमा करना होगा। जिला स्तर पर मूल्यांकन कमेटी में उपायुक्त अध्यक्ष, डीटीओ-कम-आरटीए सचिव, एसपी और सीएमओ/एसएमओ सदस्य शामिल होंगे। कमेटी की सिफारिश के बाद परिवहन विभाग सात दिनों के भीतर इनाम राशि राहवीर के बैंक खाते में भेज देगा।

योजना 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी और इससे हरियाणा में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मदद मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.