Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाटी किंग कुलदीप शर्मा, इंडियन आइडल फेम नितिन शर्मा और नेहा दीक्षित ने नचाई मंडी

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

मंडी, धर्मवीर-:अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या पर छोटी काशी मंडी में खूब धमाल मचा। सीटियां बजाकर दर्शकों ने लोक गायक कुलदीप शर्मा का स्वागत किया। कुलदीप शर्मा ने भी युवाओं को निराश न करते हुए पसंदीदा गानों की झड़ी लगाते हुए युवाओं का खूब मनोरंजन किया। संध्या में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर उनके साथ मौजूद रहे। प्रशासन की तरफ से अतिथियों को सम्मानित किया गया। 

संध्या में इंडियन आइडल फेम नितिन शर्मा और शिमला निवासी नेहा दीक्षित की दमदार व सुरीली आवाज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोली। दर्शकों की सीटियों व हूटिंग ने उभरते हुए कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इंडियन आइडल फेम ऊना जिला के युवा कलाकार इंडियन आइडल फेम नितिन शर्मा ने मंच पर आते ही देश भक्ति गीत गाकर दर्शकों में देश भक्ति की भावना को उजागर किया। वहीं, सारेगामापा फेम नेहा दीक्षित ने मंच पर आते ही सभी का अभिवादन किया। उन्होंने लेटेस्ट बालीवुड गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया।

इससे पहले सांस्कृतिक संध्या का आगाज बीरी सिंह एवं पार्टी ने मंगलाचरण से किया। लोक गायिका जोनी ठाकुर फिल्मी गाने गाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस्कॉन संस्था मंडी के कलाकारों ने श्री कृष्ण भक्ति से माहौल को भक्मिमयी कर दिया। हमीरपुर से प्रियंका, कांगड़ा से मीनाक्षी, धर्मपुर मंडी से गोपाल, कुल्लू से मानचंद, सरकाघाट से पंकज, ऊना से धर्मपाल, सोलन से पूजा, रिवालसर से डिप्पल शर्मा और सुंदरनगर से श्रवण ने गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा तिब्बितयन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉरमिंग आर्ट ने अपनी तिब्बितयन संस्कृति से रूबरू करवाया। सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार ईश्वर दास, ललित, राजकुमार वर्मा, राहुल व्यास, बाबू राम, आदित्य, मोनिका, मोहित, कर्म सिंह, मनीषा, विक्की, भूपेंद्र, भाग सिंह सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...

मन की बात के बाद गरजे गौरव गौतम, राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

Summer express/पलवल -:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण रविवार को हरियाणा के खेल, कानून एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल स्थित आवास पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.