Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कृषि विश्वविद्यालय के छात्र आंदोलन पर बनी कमेटी से नहीं बनी बात, वीसी को हटाने की मांग पर अड़े छात्र

हिसार । चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पिछले कुछ दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा गठित कमेटी ने छात्रों से दो दिन तक बातचीत की, लेकिन वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। छात्रों की मुख्य मांग विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाने की है, जिसे लेकर वे अब भी अड़े हुए हैं।

शिक्षा मंत्री बोले— छह मांगें मानी गईं, लेकिन वीसी को हटाने पर नहीं बनी सहमति

राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कमेटी ने आंदोलनरत छात्रों से दो चरणों में वार्ता की है। छात्रों की सात में से छह मांगों को स्वीकार कर लिया गया है और उन पर अमल भी शुरू कर दिया गया है। लेकिन कुलपति को हटाने की मांग पर सहमति नहीं बन सकी।

ढांडा ने कहा कि जब छात्रों से कुलपति को हटाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने इसे “नैतिक जिम्मेदारी” से जोड़ा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कुलपति के खिलाफ शिकायतों की जांच में दोष सिद्ध होता है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने जताई सुरक्षा पर चिंता, छात्रों पर लगाए आरोप

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बैठक में बताया गया कि आंदोलन के दौरान छात्रों ने वाइस चांसलर की गाड़ी का घेराव किया, पथराव किया और हॉस्टल में तोड़फोड़ की। इन घटनाओं के वीडियो भी मौजूद हैं। बावजूद इसके, सरकार छात्रों की अधिकतर मांगें मानने को तैयार है।

शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता ने लगाए भड़काने के आरोप

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ लोग छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं भाजपा नेता कृष्ण बेदी ने आरोप लगाया कि आंदोलन को बाहर से दिशा दी जा रही है और यह पूरी स्क्रिप्ट पहले से तैयार की गई लगती है। उन्होंने कहा कि छात्र बैठक में रिकॉर्डिंग करते रहे और बाहर आकर अलग ही बात कह रहे हैं।

छात्रों का पलटवार— यह आंदोलन हमारा है, 24 जून को महापंचायत

छात्रों ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह से छात्रों का है और किसी राजनीतिक दल की इसमें भूमिका नहीं है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि वे वीसी को हटाने की मांग से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि 24 जून को महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें उन्हें न्याय की उम्मीद है।

छात्रों का कहना है कि जब तक कुलपति को हटाने की घोषणा नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके खिलाफ लाठीचार्ज करवाया था, जो वीसी के निर्देश पर हुआ था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.