Facebook-f Youtube X-twitter

नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को  बताया शहर विरोधी

शिमला, संजू-: शिमला नगर निगम द्वारा बीते दिन पेश किए गए बजट का वाकआउट करने पर कांग्रेस पार्षद महापौर सुरेंद्र चौहान के पक्ष में उतर आए है और भाजपा पार्षदों द्वारा बजट का वाकआउट करने को शहर की जनता के साथ धोखा करार दिया।शनिवार को नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा ओर बजट के वाकआउट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और  नगर निगम के बजट को ऐतिहासिक कर दिया।

कांग्रेस पार्षद कुलदीप ठाकुर ने कहा नगर निगम के महापौर ओर उप महापौर द्वारा बीतें दिन  जो बजट पेश किया गया है वह ऐतिहासिक है अब तक के नगर निगम के बजट में सबसे ज्यादा बजट इस बार पेश किया गया है जिसमें शहर के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है लेकिन जिस तरह से बीते दिन बजट की शुरू होते ही भाजपा ने वाकआउट किया जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बजट सुन लेना चाहिए था उसके बाद ही वर्कआउट करना चाहिए। शहर की जनता ने उन्हें चुन कर भेजा है और बजट साल में एक बार पेश किया जाता है ऐसे में बजट का वाकआउट करना शहर के लोगो के साथ धोखा है। 

महापौर को महिला विरोधी बोलने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

वही भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर को महिला विरोधी कहने पर कांग्रेस महिला पार्षदों ने पलटवार किया और भाजपा को पुरुष विरोधी करार दिया। कांग्रेस पार्षद ममता चंदेल ने कहा कि बीते दिन भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर पर महिलाओ के शोषण के आरोप लगाए जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। महापौर सभी महिलाओ को सम्मान देते है।भाजपा 20217 से 2022 तक नगर निगम में काबिज रही और उन्होंने ढाई साल बाद भी  महिला को ही महापौर  बनाया जबकि पुरुष को महापौर बनाया जाना था ऐसे में भाजपा महिला विरोधी है।  महापौर का कार्यकाल सरकार द्वारा बढ़ाया गया है और विधानसभा में एक्ट भी पास किया गया है। भाजपा के पार्षद इसको लेकर हाईकोर्ट गए है और वहां मामला विचारधीन है। ऐसे में भाजपा का वाकआउट करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.