Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, सीटिंग क्षमता बढ़कर 32

राहुल चावला, धर्मशाला-:एचआरटीसी के बेड़े में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने जा रही हैं। इन बसों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अहम बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि बसों में लगेज बॉक्स की जगह दो अतिरिक्त सीटें लगाई जाएंगी, जिससे सीटिंग क्षमता बढ़कर 32 हो जाएगी। साथ ही पीछे बैठने वाले यात्रियों को सामने की ओर बेहतर दृश्यता भी मिल सकेगी।यह जानकारी एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने सोमवार को धर्मशाला में आयोजित नई इलेक्ट्रिक बस के ट्रायल के दौरान दी। 

वर्कशॉप में निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि नई बसों में सवार होने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए एंट्री स्टेप को ऊपर-नीचे करने की सुविधा दी गई है, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेशभर में इन बसों का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान बसों की परफॉर्मेंस, एवरेज और तकनीकी खामियों का आंकलन किया जाएगा। विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ यह रिपोर्ट तैयार करेंगे कि किस रूट पर बस ने कितना औसत दिया। उन्होंने बताया कि नई इलेक्ट्रिक बसों से 180 किलोमीटर तक की एवरेज मिलने की संभावना है, हालांकि शिमला क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 173-174 किलोमीटर तक का औसत सामने आया है।

अजय वर्मा ने कहा कि ट्रायल के दौरान बसों में पाई जाने वाली 10 से 12 कमियों को कंपनी के संज्ञान में लाया जाएगा, ताकि अंतिम सप्लाई से पहले आवश्यक सुधार किए जा सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि अप्रैल के अंत तक 50 प्रतिशत नई इलेक्ट्रिक बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हो जाएंगी।नई बसों की सबसे बड़ी विशेषता उनकी बेहतर बैटरी बैकअप है। पहले की इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर 120 से 125 किलोमीटर तक चलती थीं, जबकि नई बसें कम समय में चार्ज होकर लगभग 180 किलोमीटर तक दौड़ सकेंगी।

रूट निर्धारण की प्रक्रिया फिलहाल जारी है और इस पर विभाग के आरएम और डीएम कार्य कर रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि इन बसों को पठानकोट और होशियारपुर तक भी संचालित किया जाए। इसके अलावा पुराने फ्लीट को चरणबद्ध तरीके से बदलने और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन बसों को चलाने की योजना है। प्रत्येक इलेक्ट्रिक बस की लागत करीब 1.71 करोड़ रुपये है और इसकी मेंटेनेंस संबंधित कंपनी द्वारा की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में 16 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत

Summer express/शिमला:संजू-: हिमाचल प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं फिलहाल प्रदेश में अभी बारिश से राहत की आसार नही है।गत 24 घण्टों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई।चंबा जिले के चौड़ी  में सबसे अधिक 95 मिमी बारिश दर्ज की गई।आगामी आने वाले दिनों में भी मॉनसून...

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का मंत्री बनना लगभग तय! मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए संकेत 

Summer express/शिमला,संजू -: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। हाईकमान की इजाजत मिलते ही मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने यह...

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में विधायक सुधीर शर्मा पर दो एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों के आधार पर भोरंज और नादौन थानों में विधायक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। मामला मुख्यमंत्री के चंबा दौरे के दौरान विधायक की ओर...

असम में बाढ़ से उजड़ा घर : टेंट में रह रहा परिवार, 17 वर्षीय जनमोनी ने नेशनल कराटे में जीता गोल्ड

Summer express, दिसपुर। असम के जोरहाट जिले की 17 वर्षीय कराटे खिलाड़ी जनमोनी कुंवर ने विपरीत परिस्थितियों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटने वाली जनमोनी का परिवार फिलहाल बाढ़ के कारण अपना घर गंवाने के बाद तटबंध पर टेंट...

गुरदासपुर में कन्फेक्शनरी गोदाम का ताला तोड़कर लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध

Summer express, गुरदासपुर । स्थानीय इस्लामाबाद मोहल्ले में चोरों ने लाहौरी जीरा और अन्य कन्फेक्शनरी सामान के एक गोदाम को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। गोदाम मालिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.