Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस का आरोप: अमेरिकी हमले और इजराइली कार्रवाई पर मोदी सरकार की चुप्पी, नैतिक साहस दिखाने की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर मौन रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा किए गए हमले और इजराइल की हालिया सैन्य कार्रवाई पर अब तक कोई निंदा या प्रतिक्रिया नहीं दी है। साथ ही, पार्टी ने गाजा में हो रहे कथित ‘नरसंहार’ को लेकर भी भारत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत को अब पहले से कहीं अधिक नैतिक साहस दिखाने की ज़रूरत है।

ट्रंप की कार्रवाई बातचीत के प्रयासों का मज़ाक”

जयराम रमेश ने लिखा, “ईरान पर अमेरिकी वायुसेना के हमले का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निर्णय उनके अपने ही कूटनीतिक आह्वानों का मज़ाक उड़ाता है। यह हमला बातचीत की संभावना को कमज़ोर करता है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ईरान के साथ संवाद और राजनयिक प्रयासों की तत्काल जरूरत को दोहराती है।

मोदी सरकार की चुप्पी चिंताजनक”

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मोदी सरकार ने अब तक अमेरिका की बमबारी, इजराइल की सैन्य आक्रामकता और लक्षित हमलों को लेकर कोई आधिकारिक आलोचना या निंदा नहीं की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने गाजा में हो रही हिंसा और मानवीय संकट पर भी कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है। “यह चुप्पी भारत की नैतिक और अंतरराष्ट्रीय छवि के लिए ठीक नहीं है,” रमेश ने कहा।

अमेरिका-ईरान संघर्ष की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि अमेरिका ने रविवार तड़के ईरान के फोर्दो, नतांज और इस्फहान स्थित तीन यूरेनियम संवर्धन केंद्रों पर हवाई हमले किए थे। यह कार्रवाई इजराइल और ईरान के बीच बीते कुछ दिनों से जारी तनाव के बीच की गई। इसके बाद से पश्चिम एशिया में हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं।

कांग्रेस का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक संतुलित भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है। अब देखना यह है कि केंद्र सरकार इस मसले पर क्या आधिकारिक रुख अपनाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.