Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झारखंड विमान हादसा: रेडबर्ड एयरवेज का प्लेन क्रैश, ब्लैक बॉक्स गायब

झारखंड  | झारखंड के चतरा जिले में रेडबर्ड एयरवेज का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद जांच में सामने आया कि विमान में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) यानी ब्लैक बॉक्स मौजूद नहीं था। विमान दुर्घटनाओं की जांच में ब्लैक बॉक्स को सबसे अहम तकनीकी साक्ष्य माना जाता है, ऐसे में इसके अभाव ने जांच एजेंसियों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान Beechcraft C90 (ट्विन टर्बोप्रॉप) था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV है। इस विमान का अधिकतम टेक-ऑफ वजन 4583 किलोग्राम था और इसे वर्ष 1987 में एयरवर्थनेस सर्टिफिकेट जारी किया गया था।

नियमों के मुताबिक 5700 किलोग्राम से अधिक वजन वाले विमानों में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर अनिवार्य होता है। वहीं 5700 किलोग्राम या उससे कम वजन वाले मल्टी-इंजन टर्बाइन विमानों में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर तभी अनिवार्य है, जब उनका एयरवर्थनेस सर्टिफिकेट 1 जनवरी 1990 के बाद जारी हुआ हो। चूंकि यह विमान 1990 से पहले प्रमाणित था और उसका वजन भी निर्धारित सीमा से कम था, इसलिए उस समय के नियमों के तहत इसमें ब्लैक बॉक्स लगाना अनिवार्य नहीं था।

बताया गया है कि विमान ने शाम करीब 7:11 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। टेक-ऑफ के लगभग 23 मिनट बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया और रडार से सिग्नल गायब हो गया। पायलट ने उड़ान के दौरान खराब मौसम के चलते रूट बदलने की अनुमति भी मांगी थी। बाद में विमान चतरा जिले के सिमरिया के पास जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त पाया गया।

ब्लैक बॉक्स नहीं होने के कारण एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को हादसे के कारणों की तह तक पहुंचने में तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.