Facebook-f Youtube X-twitter

कलायत बस में महिला के बैग से सोने के जेवर चोरी, केस दर्ज

कलायत |  कलायत पुलिस को दी शिकायत में कैलरम निवासी अनिता पत्नी बलिन्द्र ने बताया कि वह कैलरम से कलायत के लिए बस में यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान बस में मौजूद किसी शातिर चोर ने उनके बैग को निशाना बनाया। महिला को चोरी की भनक उस समय लगी जब वह कलायत पहुंचकर अपना सामान जांचने लगीं।

पीड़िता के अनुसार बैग से करीब 10 ग्राम सोने की गंठी और 12 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र गायब मिला। आभूषणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। जेवरात गायब देख महिला के होश उड़ गए, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही कलायत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया। जांच के तहत बस रूट और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि सार्वजनिक परिवहन में सफर के दौरान अपने कीमती सामान की विशेष निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता...

मुंबई में ‘फल चोर’ गैंग का पर्दाफाश, कांदिवली से चोरी कर मीरा रोड में बेचता था माल

Summer express, मुंबई |मुंबई पुलिस ने एक अनोखे चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कांदिवली पूर्व इलाके की सड़क किनारे लगी फलों की दुकानों से महंगे फल चोरी कर उन्हें मीरा रोड में अपने ठेले पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया है।...

नासिक TCS धर्मांतरण-उत्पीड़न केस: फरार HR निदा खान गर्भवती, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

Summer express,नासिक | महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में फरार चल रही एचआर मैनेजर निदा खान को लेकर नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिलने की बात सामने आई है और उसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका...

हरियाणा निकाय चुनावों पर रोक की मांग खारिज, 10 मई को मतदान का रास्ता साफ

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा में आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें राज्य में निकाय चुनावों पर रोक लगाने और वार्डबंदी प्रक्रिया को दोबारा कराने की मांग की गई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.