Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन…कहा- हिमाचल में संवैधानिक संकट, पुलिस कार्रवाई पर भी खड़े किए सवाल

शिमला, संजू-:हिमाचल भाजपा ने लोकभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में गंभीर संवैधानिक संकट का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि एआई इंपैक्ट समिट से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में हस्तक्षेप किया गया। पार्टी का आरोप है कि पुलिस तंत्र का राजनीतिक इस्तेमाल कर प्रदेश में संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय का दुरुपयोग हुआ है और हिमाचल सदन का इस्तेमाल कथित तौर पर आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने के लिए किया गया। भाजपा ने केंद्र सरकार से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई है।

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि एआई इंपैक्ट समिट में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी के बीच यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुनियोजित विरोध प्रदर्शन किया गया, जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस जब अरेस्ट वारंट के साथ हिमाचल पहुंची तो राज्य पुलिस ने सहयोग के बजाय बाधा उत्पन्न की।उन्होंने बताया कि रोहड़ू में एक कांग्रेस नेता के नाम पर कमरा बुक किया गया था, जहां से आरोपियों को हिरासत में लिया गया। लेकिन अरेस्ट वारंट लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस टीम को राज्य पुलिस द्वारा डिटेन कर लिया गया और आरोपियों को 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया में भी बाधा डालने की कोशिश की गई।जयराम ठाकुर ने कहा कि एसीजेएम से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद भी दिल्ली पुलिस को रोका गया, जो कानून और स्थापित परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी सरकार के निर्देश पर कानून के विरुद्ध काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक अंतरराज्यीय मामलों में राज्य सरकारों का दायित्व सहयोग करना होता है, लेकिन इस मामले में पूरी रात प्रदेश पुलिस दिल्ली पुलिस की कार्रवाई रोकने में लगी रही।

भाजपा का कहना है कि “व्यवस्था परिवर्तन” के नाम पर प्रदेश में नियमों और प्रक्रियाओं को दरकिनार किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक तंत्र और संवैधानिक ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पार्टी ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.