Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

590 करोड़ बैंक घोटाला: सरकारी अधिकारियों पर भी केस, तीन शहरों में एसीबी छापेमारी

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी विभागों की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में जमा राशि से जुड़े करीब 590 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले की जांच तेज हो गई है। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इस मामले में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के तहत बैंक मैनेजर रिभव, ‘स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड’ की निदेशक स्वाति सिंगला, अभिषेक सिंगला और उनके सहयोगी अभय कुमार से करीब साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान एसीबी ने उनके लैपटॉप समेत कई डिजिटल उपकरण भी अपने कब्जे में ले लिए।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एसीबी को कुछ अहम दस्तावेज और जानकारियां मिली हैं। हालांकि जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी पूछताछ में पूरा सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसी के चलते एसीबी की अलग-अलग टीमें मोहाली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ समेत कई संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं। विशेष रूप से रिभव और अभय के बयान स्वाति और अभिषेक के बयान से अलग पाए गए हैं। एसीबी ने रिभव से यह भी पूछा कि सरकारी विभागों के कौन-कौन से कर्मचारी इस मामले में शामिल हैं और किस प्रकार बिना वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के सरकारी धन का ट्रांसफर किया गया। रिभव ने अपने जवाब में कहा कि सभी भुगतान बैंक की निर्धारित प्रक्रिया और ओटीपी सत्यापन के बाद ही किए गए।

स्वाति और अभिषेक का कहना है कि उन्होंने सरकारी विभागों और बैंकों को कानूनी सहायता देने के उद्देश्य से फर्म बनाई थी और इसके बदले फीस ली जाती थी। हालांकि जांच में सामने आया है कि करीब 300 करोड़ रुपये की सरकारी राशि ‘स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट’ के खातों में ट्रांसफर की गई, जिससे उनकी भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

एसीबी की जांच में यह भी पता चला है कि इस धोखाधड़ी के तार ज्वेलर्स, प्रॉपर्टी डीलर्स, बिल्डर्स और अन्य कारोबारियों से भी जुड़े हुए हैं। इन लोगों के खातों का इस्तेमाल सरकारी धन की हेराफेरी के लिए किया गया। आरोपियों का नेटवर्क पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली से लेकर गुरुग्राम और दिल्ली तक फैला हुआ बताया जा रहा है। मामले की गहन जांच के लिए एसीबी ने गुरुग्राम, हिसार, करनाल और रोहतक की टीमों को भी जांच में लगाया है।

इस मामले में 23 फरवरी को पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। इसमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कुछ अज्ञात अधिकारियों के अलावा कई सरकारी कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 के तहत मिलने वाली 50 करोड़ और 25 करोड़ रुपये की राशि सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बिना ही निजी बैंकों में जमा कर दी गई थी। बाद में विभाग ने इन खातों को बंद कर राशि एक्सिस बैंक में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए, लेकिन बैंकों की ओर से इसमें देरी की गई। जांच के अनुसार आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 50 करोड़ रुपये की जगह केवल 1.27 करोड़ रुपये ही वापस लौटाए।

एसीबी को संदेह है कि बैंक अधिकारियों और कुछ सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से रिकॉर्ड में हेरफेर कर सरकारी धन का गबन किया गया। फिलहाल मामले की जांच डीएसपी शुकपाल सिंह के नेतृत्व में जारी है और मनी ट्रेल सहित सभी वित्तीय लेन-देन की गहन पड़ताल की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.